ये जीवन बहुत लम्बा है, पर बदलते क्षणॊ में कट जाता है,
नहीं बदलते हैं हम, बस हमारी जिंदगी बदल जाती है |
नहीं बदलते हैं ये रिश्ते, पर मिठास फीकी हो जाती है,
नहीं बदलता है सत्य, बस पर्याय खो जाते हैं|
प्रेम है वही , पर चाहत बदल जाती है,
लक्ष्य भी है वही, बस उद्देश्य बदल जाते हैं|
जीवन सफ़र है वही, पर साथी बदल जाते हैं,
जवाब भी है वही, बस जिंदगी के सवाल बदल जाते हैं|
अंतिम मंजिल तो है वही चिता अग्नि,पर पहुँचने में ये जीवन लग जाता है |
नहीं बदलता है ये संसार, बस एक किसी पल में हम ही खत्म हो जाता है ||